अच्छी नींद चाहते हैं तो जरूर करें ये उपाय

अच्छी नींद चाहते हैं तो जरूर करें ये उपाय

इस व्यस्त भरे जीवन में एनर्जेटिक रहने के लिए बहुत ही जरूरी है कि हमें बिस्तर पर जाने के बाद जल्दी ही नींद आ जाए। यदि आप नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये 10 नींद लाने के उपाय (Nind Lane Ke Upay) आपके नींद के टेंशन को दूर कर देंगे और एक अच्छी नींद लेने में सहायता करेंगे।

दिनभर की भागदौड़ तथा व्सस्तता के बाद जब आप बिस्तर पर जाते हैं तथा नींद नहीं आए तो आप और भी अधिक परेशान हो जाते हैं। एक हल्की सी भी आहट, दूसरे कमरों से आता शोर या किसी प्रकार की आवाज आपको घंटो देर तक सोने नहीं देती। एक ओर नींद नहीं आने से आप जूझ रहे होते हैं तथा दूसरी तरफ अगले दिन के कामों की चिंता आपको सोने नहीं देते। कभी कभी तो ये चिंता भी होने लगती है कि नींद समय पर न खुली तो अगले दिन के कार्य काफी देर से शुरू होंगे तथा उसका तनाव भी व्यक्ति पर हावी होने लगता है।

अनिद्रा के तनाव से हम सभी कभी न कभी किसी न किसी प्रकार से जूझते हैं। ऑफिस का वर्कलोड, अत्यधिक सतर्कता के साथ पूरे किए जाने वाले कार्य, किसी के सात कोई कड़वाहट, कोई दुर्घटना जैसी बहुत सी चीजें हमें रात में काफी देर तक जगाए रखती हैं। तथा रात में नींद पूरी न हो तो न सिर्फ हमारी दिनचर्या प्रभावित होती है बल्कि लंबे समय तक यह परेशानी रहने पर हमारी सेहत पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। यदि आप चाहते हैं कि आपको सुकून की नींद आए तथा आपकी जिदंगी खुशगवार रहे तो इसके लिए नींद आने का रामबाण उपाय अपना सकते हैं-

1-2 घंटे पहले ही रिलैक्स करना आरंभ करें

शाम के वक्त में ऐसे कार्य करने से परहेज करें, जिनमें बहुत ज्यादा ऊर्जा की खपत हो। रात में सोने से थोड़ी देर पहले कमरे की रोशनी को मद्धम कर लें तथा जो भी काम बचे हैं, उन्हें आराम-आराम से और आसानी से करें। इस समय में आपके लिए ऐसे काम करना बेहतर रहेगा, जिनसे आपके शरीर को रिलैक्स मिले, इस परिदृश्य में आप पढ़ सकये हैं, आरामदायाक मुद्राओं वाले योग कर सकते हैं, या तो अपने साथी के साथ बातें कर सकते हैं। यदि दिन के कुछ जरूरी कामों को निपटाना है, तो उन्हें भी आराम से करें।

दोपहर के बाद कैफ़ीन न लें

कैफीन लेने के पश्चात उसका प्रभाव शरीर में 8-14 घंटों तक रहता है। वैसे तो इसका असर हर किसी पर अलग होता है, किंतु यदि आपको सोने में दिक्कत महसूस होती है तो इसे एक महीने के लिए अपनी डाइट से पूरी तरह हटा दें। आप पाएंगे कि इससे आपको अच्छी नींद आ रही है। इसके साथ ही कैफीनयुक्त पदार्थ जैसे कि चॉकलेट तथा चाय आदि से भी भी परहेज करें। विकल्प के तौर पर आप हर्बल टी, हर्बल कॉफी ले सकते हैं।

डिनर में नींद लाने वाला डाइट शामिल करे

रात में ऐसा खाना लेने पर जोर दें, जिससे आपको अच्छी नींद आने में सहायता मिले। डिनर में अधिक प्रोटीन से भरे खाद्य प्रदार्थ कार्बोहाइड्रेट्स के अच्छे मिश्रण के साथ लें। हल्की आंच पर सॉटे की हुई हरी सब्जियों के साथ आप कीनवा तथा चिकन भुने हुए कद्दू के बीजों के कॉम्बिनेशन के साथ ले सकते हैं। डेजर्ट में ताजा चेरीज ले सकते हैं या फिर दही में इन्हें मिलाकर खा सकते हैं।

समय पर बंद कर दें रूम की बत्तियां

अपने रूटीन के हिसाब से रात में सोने के लिए एक निश्चित समय तय कर लें तथा हर रात उसी समय में बिस्तर पर चले जाएं। गहरी नींद आने के लिहाज से रात 10 बजे से 2 बजे तक का समय सबसे जरूरी होता है। समय पर बिस्तर पर आ जाने से यह आपकी आदत में शामिल हो जाएगा तथा आपको गहरी नींद में जाने में सहायता मिलेगी।

नाक की बाईं ओर से सांस ले

नाक के दाहिनी ओर के हिस्से को अंगूठे से बंद कर लें तथा धीरे-धीरे सिर्फ बाईं तरफ से सांस लें। बाईं तरफ से श्वास लेने का दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव होता है तथा शरीर को काफी रिलैक्स फील होता है। कुडलिनि योग में सुझाव दिया गया है कि यदि आप 26 बार इसी तरह से लंबी श्वास लें तो इससे मस्तिष्क पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। जाहिर है कि जब आपका दिमाग स्वस्थ रहेगा तो आपको नींद भी अच्छी आएगी।

अपना नजरिया बदले

यदि आप कुछ बातों से अधिक तनाव में आ जाते हैं तो दिमागी सुकून के लिए उन वजहों की जांच पड़ताल करें, जिनके कारण ये तनाव उत्पन्न होते हैं तथा इसके पश्चात उनके समाधान की दिशा में कार्य करें। साथ ही खुद को इस बात का अहसास दिलाएं कि आप हर समस्या से पार पा सकते हैं तथा इस समय आपको कोई टेंशन नहीं लेनी।

अपनी दिनचर्या प्रकृति के अनुकूल रखे

आप प्रयास करें कि आपकी दिनचर्या नेचर के साथ मेल खाती हो। इस बात का भी ध्यान रखें कि दिन में एक बार धूप में जरूर जाएं तथा शाम में कमरे को अंधेरा रखें। यदि किसी प्रोजेक्ट पर काम करना हो, या घर की व्यवस्था से जुड़े काम हों, इन सभी चीजों के लिए दिन का समय रखें। इससे आप रात के समय खुद-ब-खुद सोने के लिए प्रेरित होंगे। यह भी ध्यान रखें कि रात में ऐसे काम बिल्कुल न करें, जिनमें आपको बहुत अधिक दिमाग लगाना पड़े या जिसमें आप शारीरिक रूप से थक जाएं।

रिलेक्सेशन बाथ ले

नहाने के समय आधे कप इप्सम साल्ट के साथ नहाने के पानी में एसेंशियल ऑयल जैसे कि लेवेंडर की कुछ बूंदे डालें। इसमें पानी में 20 मिनट तक रहें। इप्सम साल्ट में मैग्नीशियम होता है, जो आपके शरीर में मिल जाता है तथा सुकून का अनुभव प्रदान करता है।

रिलैक्स करने वाले अन्य तकनीक अपनाएं

आप सोने के समय एक्युप्रेशर मैट पर लेट सकते हैं। शरीर को आराम देने के लिए योग निद्रा का वीडियो देख सकते हैं, जिससे आप अपने मस्तिष्क के जरिए अपने हर बॉडी पार्ट को रिलैक्स कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप एक्युपंक्चर जैसी तकनीकें भी आजमा सकते हैं।

ब्रेक लेकर करें काम

आपकी दिनचर्या चाहे कितनी भी व्यस्त हो, उसमें निश्चित अंतराल पर ब्रेक अवश्य लें। आप कोशिश करें कि एक-दो घंटे के कार्य के पश्चात 15 मिनट का ब्रेक अवश्य लें। इससे आप दिनभर पूरी ताजगी के साथ काम करेंगे तथा रात होते-होते थकान से चूर नहीं होंगे।

Orthopedic Memory Foam Cervical Pillow for Neck Pain ReliefOrthopedic Memory Foam Cervical Pillow for Neck Pain Relief
Orthopedic Memory Foam Cervical Pillow for Neck Pain Relief
₹999.00
₹2,999.00
MRP (Incl. of all taxes)
66% OFF
Bamboo Pillow with Memory FoamBamboo Pillow with Memory Foam
Bamboo Pillow with Memory Foam
₹1,329.00
₹2,699.00
MRP (Incl. of all taxes)
50% OFF
Family Pillow Set – Father, Mother & Kid Pillow (2 Microfiber + 1 Baby Pillow)Family Pillow Set – Father, Mother & Kid Pillow (2 Microfiber + 1 Baby Pillow)
Family Pillow Set – Father, Mother & Kid Pillow (2 Microfiber + 1 Baby Pillow)
₹2,499.00
₹3,299.00
MRP (Incl. of all taxes)
24% OFF
Microfiber Pillow with Piping (Hotel Pillow)Microfiber Pillow with Piping (Hotel Pillow)
Microfiber Pillow with Piping (Hotel Pillow)
₹699.00
₹2,150.00
MRP (Incl. of all taxes)
67% OFF

सेहतमंद और अछि नींद आने के उपाय

Sleepsia सर्विकल पिलो

व्यस्त व्यक्ति अपने रोजमर्रा के जीवन उसके पूरे दिन की थकावट के बाद उस व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसे एक अच्छी नींद प्राप्त हो किंतु आपको देर से सोने की आदत है या नींद की समस्या है। सर्विकल तकिया (Cervical Pillow) का इस्तेमाल कर के अपने नींद को सहायता प्रदान कर सकते है, जो आपके सेहतमंद और स्वस्थ जीवन का मूल कारण बनने में योगदान प्रदान करता है।

Recent Posts

Where Should You Place a Humidifier in a Baby's Room?

Locate the baby’s humidifier on a stable surface that is high enough to keep it away from your little one’s crib, bedding, and their...
Post by Sleepsia
Oct 27 2026

Does a Room Humidifier Help With Dry Air? Uses and Benefits Explained

Yes, a room humidifier does correct dry air; it adds moisture to the air indoors and raises humidity levels. It can soothe dry skin,...
Post by Sleepsia
Oct 27 2026

Diwali Gift Ideas: Give the Best Gift to Your Loved Ones

Diwali is a time for happiness, family, lights, and sharing gifts. It is also a time to thank the people who make our lives...
Post by Sleepsia
Oct 23 2026

Can You Use a Humidifier and Aroma Diffuser Together? What You Should Know

An aroma diffuser and a humidifier for the room can be used together at the same time, but be aware of some guidelines for...
Post by Sleepsia
Oct 22 2026

How Long Can You Run a Diffuser in a Room? Safety & Usage Tips

The recommended running time for a room diffuser is 30-60 minutes, but it varies according to the size of the room, the kind of...
Post by Sleepsia
Oct 22 2026

Where Should You Place a Room Diffuser for Better Fragrance Distribution?

A room diffuser works best when placed in an open area where its fragrance can spread throughout the room. Tables, shelves, and console units...
Post by Sleepsia
Oct 21 2026

7 Benefits of Shishuasana (Child Pose) and How to Practice It Correctly

Shishuasana is a resting yoga posture in which you kneel on the floor, bend forward, and lower your upper body toward your thighs. The...
Post by Sleepsia
Oct 14 2026

Benefits of Eka Pada Raja Kapotasana (Pigeon Pose) & How to Practice

Eka Pada Raja Kapotasana, commonly known as Pigeon Pose, is a yoga posture that focuses on the hips, glutes, and surrounding muscles. It is...
Post by Sleepsia
Oct 09 2026