पुरुषों में कमर दर्द के कारण और उपचार

पुरुषों में कमर दर्द के कारण और उपचार

एक उम्र के बाद शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द होना आम बात है पर आज कल हमें कम उमर के लोगो में भी कमर दर्द है, पर दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं इसका एक मुख्य कारण है आज कल की जीवनशैली।

कमर दर्द एक आम समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। यह समस्या खासकर पुरुषों में भी देखी जा सकती है। कमर दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ आम हैं और कुछ गंभीर हो सकते हैं। इस लेख में हम देखेंगे पुरुषों में कमर दर्द के कारण और उनके घरेलू उपचार।

Cooling Gel Lumbar Support Pillow for Sweat-Free Back Support, Posture & ComfortCooling Gel Lumbar Support Pillow for Sweat-Free Back Support, Posture & Comfort
Cooling Gel Lumbar Support Pillow for Sweat-Free Back Support, Posture & Comfort
₹1,399.00
₹1,999.00
MRP (Incl. of all taxes)
30% OFF
Half Moon Orthopedic Pillow for Leg Elevation, Back Support, Knee Relief & Sleep PositioningHalf Moon Orthopedic Pillow for Leg Elevation, Back Support, Knee Relief & Sleep Positioning
Half Moon Orthopedic Pillow for Leg Elevation, Back Support, Knee Relief & Sleep Positioning
₹999.00
₹2,499.00
MRP (Incl. of all taxes)
60% OFF
Lumbar Support & Donut Cushion Combo for Office Sitting, Posture Correction & Pain ReliefLumbar Support & Donut Cushion Combo for Office Sitting, Posture Correction & Pain Relief
Lumbar Support & Donut Cushion Combo for Office Sitting, Posture Correction & Pain Relief
₹2,299.00
₹6,999.00
MRP (Incl. of all taxes)
67% OFF
Memory Foam Bed Wedge Pillow for Acid Reflux, GERD Relief, Snoring Reduction & Back SupportMemory Foam Bed Wedge Pillow for Acid Reflux, GERD Relief, Snoring Reduction & Back Support
Memory Foam Bed Wedge Pillow for Acid Reflux, GERD Relief, Snoring Reduction & Back Support
₹1,699.00
₹2,999.00
MRP (Incl. of all taxes)
43% OFF

पुरुषों में कमर दर्द के कारण

  1. गैस के कारण कमर में दर्द: अक्सर गैस की समस्या होने पर पेट में या कमर में दर्द हो सकता है। अगर आप समय पर खाना नहीं खा रहे हैं या फिर बहुत ज्यादा ऑयली या जंक फूड खा रहे हैं तो आपको गैस की दिक्कत हो सकती है। इससे बचने के लिए घर का बनना हुआ या सात्विक खाना खाने का प्रयास करें, इसके अलावा पानी ज्यादा से ज्यादा पिए।
  2. किडनी स्टोन: किडनी स्टोन भी एक बड़ी वजह हो सकती है, जिससे कमर में तेज दर्द होता है। पुरुषों में कमर दर्द के अलग-अलग कारण हो सकते हैं, आप जब तक अपने डॉक्टर से टेस्ट नहीं करवाते, तब तक पता लगाना मुश्किल होगा कि आपको दर्द है कि किडनी में पथरी है या नहीं।
  3. गलत ढंग से सोना या बैठना: अगर आप एक डेस्क जॉब करते हैं या आपका काम ज्यादा समय तक एक ही जगह पर बैठा रहता है तो ये एक मुख्य कारण हो सकता है पुरुषों में कमर दर्द का| गलत तरीके से सोना, अधिक समय तक बैठे रहना, गलत ढंग से उठना या अचानक वजन उठाने से पीठ में दर्द हो सकता है। यह दर्द अक्सर कमर में महसूस होता है।
  4. मांसपेशियों की खिचाव: आज कल लोग व्यायाम पर काफी ध्यान दे रहे हैं पर काफी बार लोग इतना इंटेंस वर्कआउट कर लेते हैं कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। जब पुरुष अधिक व्यायाम या भारी वजन उठाने के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव होता है, तो इससे भी कमर में दर्द हो सकता है।
  5. स्पाइनल प्रोब्लम्स: रीढ़ की हड्डी में दिक्कत होना एक आम बात है एक उमर के बाद। कई बार कमर की रीढ़ की हड्डी में समस्या होने से या स्लिप डिस्क के कारण भी कमर में दर्द हो सकता है।
  6. टाइपोइड: अगर आप टाइफाइड जैसी बीमारी से उबर सकते हैं या आपको कमर दर्द भी हो सकता है। कभी-कभी टाइपोइड जैसे बीमारियों में भी कमर में दर्द हो सकता है, जिसके कारण पेट में इंफेक्शन या दर्द हो सकता है।
  7. पेशाब में समस्या: कई बार पेशाब करने में दिक्कत होने से भी कमर में दर्द हो सकता है। इसकी वजह से पेशाब करने में तकलीफ होती है और कमर में दर्द हो सकता है।

इन कारणों से बचने के लिए नियमित व्यायाम, सही भोजन, और स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना आवश्यक होता है। अगर कमर दर्द लंबे समय तक बना रहता है या गंभीर होता है, तो चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।

पुरुषों के कमर दर्द के उपचार

  1. गर्म पानी का सेवन: गर्म स्नान या गर्म पानी के पैड दर्द से राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं| गर्म पानी उबालकर पीना या गर्म तेल की मालिश करना कमर दर्द को कम कर सकता है। हीट थेरेपी रक्त परिसंचरण को बढ़ा सकती है और मांसपेशियों के तनाव को दूर करने में मदद कर सकती है। जब आपको पहली बार दर्द का अनुभव हो तो हीटिंग पैड का उपयोग करने का प्रयास करें।
  2. पौष्टिक आहार: अच्छा खाना नहीं खाना कमर दर्द का एक मुख्य कारण है, हो सकता है आपको कामजोरी हो या फिर संतुलित आहार नहीं से एसिडिटी की दिक्कत हो, ये सब कमर दर्द का कारण हो सकता है। अच्छे पौष्टिक आहार का सेवन करना, जिसमें फल, सब्जियां, और फाइबर युक्त आहार शामिल हो, कमर दर्द में राहत प्रदान कर सकता है।
  3. नियमित व्यायाम: अगर आप कमर दर्द अनुभव कर रहे हैं तो सबसे आसान समाधान है योग और व्यायाम शुरू करना। हमेशा कोशिश करें कि शुरुआत में बहुत अधिक कठिन व्यायाम या पोज़ ना करें। योग और व्यायाम करना कमर की मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है और दर्द से राहत दिला सकता है।
  4. अच्छी नींद: बहुत सारे लोगो को गलत स्थिति में सोने से या गद्दे या तकिया का उपयोग करने से आपको कम दर्द की समस्या हो सकती है। पूरी नींद लेना और सही आराम करना भी कमर दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

इन उपायों को अपनाकर आप कमर दर्द से राहत पा सकते हैं। अगर दर्द बहुत ज्यादा है या लंबे समय तक बना रहता है, तो चिकित्सक से परामर्श करना सुझावित है। वे आपकी स्थिति को समझेंगे और सही उपचार प्राप्त करने में मदद करेंगे।

पुरुषों में कमर दर्द के घरेलू उपचार

आजकल की जीवनशैली में बहुत सी पुरुषों में कमर दर्द हो जाता है, जो कि काफी सामान्य समस्या है। इसे अक्सर बढ़ती उम्र, लंबी बैठाई, भारी सामान उठाना या फिर हेवी वर्कआउट के कारण हो सकता है। यह दर्द कभी-कभी इतना बढ़ जाता है कि उठना और चलना भी मुश्किल हो जाता है।

पुरुषों में कमर दर्द का घरेलू उपचार निम्नलिखित हैं:

लहसुन

Garlic

लहसुन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कमर दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। लहसुन की 8-10 कलियाँ पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे कमर पर लगाकर 20-30 मिनट तक रखें। फिर गर्म पानी में भीगे टॉवल से साफ करें।

अदरक

Ginger

अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और पेन किलर गुण होते हैं। एक छोटा सा अदरक का टुकड़ा पीसकर गर्म पानी में मिलाएं और इसमें एक छोटी सी चमच शहद भी मिला सकते हैं।

हल्दी

Haldi

हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और रिलैक्सेंट गुण होते हैं जो कमर दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक ग्लास गर्म दूध में एक छोटा सा चमच हल्दी पाउडर मिलाकर सोने से पहले पीएं।

एप्सम सॉल्ट

Epsom salt

एप्सम सॉल्ट में मैग्नीशियम सल्फेट होता है जो दर्द को कम करने में मदद करता है। एक कटोरी एप्सम सॉल्ट को हल्के गर्म पानी में घुलाकर बाथटब में बैठें, इससे कमर दर्द में आराम मिल सकता है।

तुलसी

Tulsi

तुलसी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और पेन किलर गुण होते हैं। एक कप पानी में 8-10 तुलसी की पत्तियाँ उबालें, फिर इसमें थोड़ा नमक मिलाकर पीएं।

ये घरेलू उपचार आपको कमर दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। यदि आपका दर्द लंबे समय से चल रहा है या अधिक गंभीर है, तो डॉक्टर से परामर्श करना भी जरूरी है।

कौन सा पिलो पुरुषों में कमर दर्द में लाभदायक है

1. Sleepsia लम्बर सपोर्ट पिलो

Lumbar_Support_Back_Pillow

Sleepsia Lumbar Support Pillow पुरुषों के लिए एक बहुत ही फायदेमंद है, खासकर उन्हें जो कमर दर्द से परेशान हैं। यह तकिया कमर को सही समर्थन प्रदान करता है और रात के समय ठीक से आराम देने में मदद करता है। इसके उपयोग से पुरुषों के पीठ की मांसपेशियों को आराम मिलता है और कमर दर्द की समस्या में सुधार आता है। इसका उपयोग ज्यादा बैठने के दौरान भी किया जा सकता है, जिससे पुरुषों की लाइफस्टाइल में सुधार आता है।

2. Sleepsia हाफ मून पिलो

half_moon_pillow

Sleepsia half moon pillow कमर दर्द को कम करने में मदद करता है। यह गर्दन दर्द में भी फायदेमंद होता है। इसे पैरों को ऊपर उठाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे कमर के नीचे रखकर पीठ का सहारा भी ले सकते हैं। इसका कवर बहुत ही मुलायम है और यह प्रीमियम सपोर्ट प्रदान करता है।

FAQs

Q. क्या तनाव कमर दर्द का कारण हो सकता है?Ans. कमर दर्द का कारण तनाव हो सकता है क्योंकि दर्द के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है और यह खिंचाव पीठ के निचले हिस्से में दर्द का कारण बन सकता है।

Q. क्या वजन बढ़ने से पीठ दर्द हो सकता है?Ans. वजन बढ़ना पीठ दर्द का एक कारण हो सकता है। अत्यधिक वजन बढ़ना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हो सकता है और पीठ दर्द उनमें से एक है।

Recent Posts

Benefits of Adho Mukha Svanasana (Downward-Facing Dog) and How to Practice It Correctly

Adho Mukha Svanasana or Downward-Facing Dog, is a yoga pose that stretches the back, shoulders, arms and legs. The pose can improve flexibility, strengthen...
Post by Sleepsia
Oct 30 2026

Benefits of Vasisthasana (Side Plank Pose) and How to Practice It Correctly

Vasisthasana is a yoga pose that helps strengthen your core, arms, shoulders, and legs. Some of the key benefits of Vasisthasana include stronger core...
Post by Sleepsia
Oct 28 2026

Benefits of Chakki Chalanasana (Mill Churning Pose) & How to Practice

Chakki Chalanasana (mill churning pose) is a seated yoga posture resembling the Indian practice of hand grinding grains with a mill. It stretches and...
Post by Sleepsia
Oct 28 2026

Where Should You Place a Humidifier in a Baby's Room?

Locate the baby’s humidifier on a stable surface that is high enough to keep it away from your little one’s crib, bedding, and their...
Post by Sleepsia
Oct 27 2026

Does a Room Humidifier Help With Dry Air? Uses and Benefits Explained

Yes, a room humidifier does correct dry air; it adds moisture to the air indoors and raises humidity levels. It can soothe dry skin,...
Post by Sleepsia
Oct 27 2026

Diwali Gift Ideas: Give the Best Gift to Your Loved Ones

Diwali is a time for happiness, family, lights, and sharing gifts. It is also a time to thank the people who make our lives...
Post by Sleepsia
Oct 23 2026

Can You Use a Humidifier and Aroma Diffuser Together? What You Should Know

An aroma diffuser and a humidifier for the room can be used together at the same time, but be aware of some guidelines for...
Post by Sleepsia
Oct 22 2026

How Long Can You Run a Diffuser in a Room? Safety & Usage Tips

The recommended running time for a room diffuser is 30-60 minutes, but it varies according to the size of the room, the kind of...
Post by Sleepsia
Oct 22 2026