Habits Before Sleeping

सोने से पहले की आदतें

मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और दुरुस्त रहने के लिए रात की नींद बहुत ही आवश्यक है। इससे हम अगले दिन फ्रेशनेस तथा सक्रिय व एक्टिव महसूस करते हैं। किंतु इस भागदौड़ भरे जीवन में तनाव तथा जिम्मेदारियों के चलते हमारी आंखों से नींद लगभग गायब ही होती जा रही है। नींद न आने का प्रभाव हमारे संपूर्ण सेहत और स्वस्थ पर पड़ता है। किंतु क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है। दरअसल, सोने से पहले हमारे कुछ खराब आदतों ने हमारी नींद को अव्यवस्थित कर दिया है।

यदि आप भी रातों में करवट बदल बदल कर परेशान हो चुके है, तो फिर आपको सोने से पहले कुछ अच्छी आदतों को अपने जीवन में उपयोग में लाना चाहिए। Sleepsia के लेखक के मुताबिक, मानव शरीर रात्रि में सोने के लिए ही बना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पीनियल ग्लैंड द्वारा प्रवाह होने वाला मेलाटोनिन (Melatonin) शरीर को रात में सोने के संकेत प्रदान करता है। यही सिस्टम दिन के दौरान, आपको जगाता है तथा सूर्य उदय होते ही मेलाटोनिन का प्रवाह रुक जाता है। लेखक के मुताबिक सोने से पहले कुछ अच्छी आदतों को अपने जीवन में अपनाने से नींद की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है तथा साथ ही समग्र स्वास्थ्य को भी प्रोत्साहन मिलता है।

Orthopedic Cooling Gel Memory Foam Cervical Pillow for Neck PainOrthopedic Cooling Gel Memory Foam Cervical Pillow for Neck Pain
Orthopedic Cooling Gel Memory Foam Cervical Pillow for Neck Pain
₹1,199.00
₹2,999.00
MRP (Incl. of all taxes)
60% OFF
Half Moon Orthopedic Pillow for Leg Elevation, Back Support, Knee Relief & Sleep PositioningHalf Moon Orthopedic Pillow for Leg Elevation, Back Support, Knee Relief & Sleep Positioning
Half Moon Orthopedic Pillow for Leg Elevation, Back Support, Knee Relief & Sleep Positioning
₹999.00
₹2,499.00
MRP (Incl. of all taxes)
60% OFF
Family Pillow Set – Father, Mother & Kid Pillow (2 Microfiber + 1 Baby Pillow)Family Pillow Set – Father, Mother & Kid Pillow (2 Microfiber + 1 Baby Pillow)
Family Pillow Set – Father, Mother & Kid Pillow (2 Microfiber + 1 Baby Pillow)
₹2,499.00
₹3,299.00
MRP (Incl. of all taxes)
24% OFF
Bamboo Pillow with Memory FoamBamboo Pillow with Memory Foam
Bamboo Pillow with Memory Foam
₹1,329.00
₹2,699.00
MRP (Incl. of all taxes)
50% OFF

बेहतर और स्वस्थ नींद के लिए सोने से पहले अपनाएं ये जरूरी आदतें

नींद का कार्यक्रम बनाएं

प्रत्येक दिन एक ही समय पर बिस्तर पर सोने तथा जागने का प्रयास करें। ध्यान दे कि, सप्ताहांत पर भी आपको यही नियम को फॉलो करना है। यह आपके शरीर की इंटरनल क्लॉक को काबू करने में सहायता करता है तथा इससे नींद भी बहुत अच्छी आती है।

खुद के सोने की दिनचर्या बनाएं

जिस प्रकार हम खाने, पढ़ने, घूमने के लिए एक माहौल और समय तैयार करते हैं, ठीक उसी तरह हमें सोने के लिए भी एक उचित और बढ़िया वातावरण भी तैयार करना चाहिए। ताकि आपके शरीर को यह संकेत मिल सके, कि यह अब विश्राम करने का समय है। इसमें किताब पढ़ना, ध्यान करना, तथा गहरी सांस लेने जैसी गतिविधियों को शामिल करने से आप रिलेक्स फील करेंगे और बेहतर नींद भी प्राप्त कर पाएंगे।

कैफीन लेने से खुद को बचाए

जिन भी लोगों को रात में नींद न आने की शिकायत होती है, उन्हें सोने से पहले कॉफी तथा निकोटिन जैसे पदार्थ को अनदेखा करना चाहिए। असल में, ये दोनों ही चीजें आपके दिमाग को सक्रिय रखती हैं, जिससे आपकी नींद उड़ जाती है तथा आपको सोने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्क्रीन टाइम को कम करें

सोने से कम से कम आधे घंटे पहले स्मार्टफोन, टैबलेट तथा कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर साइड कर दें। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू रेज मेलाटोनिन को बनने से रोकती हैं, जिससे सोना काफी मुश्किल हो जाता है।

भारी भोजन से बचें

ध्यान दे कि सोने से पहले आप भारी भोजन तथा तली भुनी चीजे न खाए। ये युक्ति रात में अच्छी नींद प्राप्त करने का अत्यधिक बेहतर तरीका है। इसके अतिरिक्त, यदि आपको रात में बार-बार वाशरूम जाना पडता है, तो इसे कम करने के लिए शाम को तरल पदार्थ जैसे पानी, जूस व अन्य कोई भी तरल प्रदार्थ का सेवन कम करे, जिससे आप इस समस्या से निजात पा सकते है।

लिखने की आदत डालने का अभ्यास करे

सोने से पहले अपने मन में चल रहे विचारों, चिंताओं तथा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को एक डायरी में लिखने की आदत डालने का अभ्यास करे। यह आपके दिमाग को सक्रिय रखने के साथ ही चिंता को कम करने में सहायता कर सकता है। आपको बता दें कि चिंता नींद न आने का मुख्य कारण है।

स्ट्रेचिंग करने की आदत डाले

मनुष्य को सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज या कुछ आसान योगासन करना चाहिए। यह आपकी मांसपेशियों में तनाव को दूर करने में सहायता करता है।

अरोमाथेरेपी का इस्तेमाल करें

अरोमाथेरेपी न सिर्फ मन को शांत करता है, बल्कि शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। जिन लोगों को सोने में दिक्कत व परेशानी होती है, उन्हें अरोमाथेरेपी का उपयोग करने का मश्वरा दिया जाता है। इससे थकान, स्ट्रेस तथा नींद की समस्या दूर हो जाती है। आप कैमोमाइल, लैवेंडर या चमेली जैसी सुगंधों के साथ इस्तेमाल करके देख सकते हैं। ये सुगंध नींद की गुणवत्ता में सुधार करती हैं।

यहां ऊपर बताए गए तरीकों में से, जो आपके लिए बेहतर व आरामदायक हो, उसे अपनाएं तथा उसी हिसाब से अपने रूटीन को एडजस्ट करने का प्रयास करें। यदि फिर भी आप लगातार नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तो किसी प्रोफेशनल एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

बेहतर नींद के लिए किस तकिये का इस्तेमाल करें

Sleepsia आर्थोपेडिक्स पिलो

अपनी नींद को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए और प्रयाप्त नींद लेने के लिए आप Sleepsia की ओर्थपेडीक तकिया का इस्तेमाल कर के आप एक अच्छी और सेहतमंद नींद का अनुभव कर सकते है। ये पिलो आपके नींद की समस्या को समाप्त करता है, इस का कूलिंग जेल आपकी नींद की गुणवता को बढ़ाता हैं और एक सुखद नींद का तोहफा प्रदान करता है।

Sleepsia मेमोरी फोम आधा चाँद तकिया

Sleepsia मेमोरी फोम आधा चाँद तकिया आपकी नींद की उपादकता को बढ़ाता है और एक अच्छी नींद का अनुभव प्रदान करता है। इस पिलो को आप लेग रेजर, स्पेसर और लंबर पिलो के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।

Recent Posts

Diwali Gift Ideas: Give the Best Gift to Your Loved Ones

Diwali is a time for happiness, family, lights, and sharing gifts. It is also a time to thank the people who make our lives...
Post by Sleepsia
Oct 23 2026

Can You Use a Humidifier and Aroma Diffuser Together? What You Should Know

An aroma diffuser and a humidifier for the room can be used together at the same time, but be aware of some guidelines for...
Post by Sleepsia
Oct 22 2026

How Long Can You Run a Diffuser in a Room? Safety & Usage Tips

The recommended running time for a room diffuser is 30-60 minutes, but it varies according to the size of the room, the kind of...
Post by Sleepsia
Oct 22 2026

Where Should You Place a Room Diffuser for Better Fragrance Distribution?

A room diffuser works best when placed in an open area where its fragrance can spread throughout the room. Tables, shelves, and console units...
Post by Sleepsia
Oct 21 2026

7 Benefits of Shishuasana (Child Pose) and How to Practice It Correctly

Shishuasana is a resting yoga posture in which you kneel on the floor, bend forward, and lower your upper body toward your thighs. The...
Post by Sleepsia
Oct 14 2026

Benefits of Eka Pada Raja Kapotasana (Pigeon Pose) & How to Practice

Eka Pada Raja Kapotasana, commonly known as Pigeon Pose, is a yoga posture that focuses on the hips, glutes, and surrounding muscles. It is...
Post by Sleepsia
Oct 09 2026

How Does an Aroma Diffuser Make Your Home Smell Better?

A home can look clean and not smell clean. Cooking odors, the air in closed rooms, dampness, and the smell of everyday living that...
Post by Sleepsia
Oct 05 2026

Queen Size Bedsheet Buying Guide: Size, Fabric & Fit Explained

A queen-size bedsheet can fit poorly even when the package says “Queen.” One of the biggest issues is often different size mattresses, size sheets...
Post by Sleepsia
Oct 05 2026